Kalam aaj unki jai bol – रामधारी सिंह दिनकरBy Kavita Dunia | February 17, 2021 Kalam aaj unki jai bol – रामधारी सिंह दिनकर | कलम, आज उनकी जय बोलजला अस्थियाँ बारी-बारीचिटकाई जिनमें चिंगारी,जो चढ़ गये पुण्यवेदी परलिए बिना गर्दन का मोल।कलम, आज उनकी जय बोलजो अगणित लघु दीप हमारेतूफानों में एक किनारे,जल-जलकर बुझ गए किसी दिनमाँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।कलम, आज उनकी जय बोलआओ सूरज को दिया दिखाएं, विवेकानंद पर कलम चलाएंपीकर जिनकी लाल शिखाएँउगल रही सौ लपट दिशाएँ,जिनके सिंहनाद से सहमीधरती रही अभी तक डोल।कलम, आज उनकी जय बोलअंधा चकाचौंध का माराक्या जाने इतिहास बेचारा,साखी हैं उनकी महिमा केसूर्य चन्द्र भूगोल खगोल।कलम, आज उनकी जय बोल
परिचय – रामधारी सिंह दिनकर | Dinkar Ki KavitaBy Kavita Duniaसलिल कण हूँ, या पारावार हूँ मैं स्वयं छाया, स्वयं आधार हूँ मैं बँधा हूँ, स्वपन हूँ, लघु वृत…
कविता का हठ – हुंकार – रामधारी सिंह दिनकरBy Kavita Dunia"बिखरी लट, आँसू छलके, यह सुस्मित मुख क्यों दीन हुआ? कविते! कह, क्यों सुषमाओं का विश्व आज श्री-हीन हुआ?…